चक्रवात की चपेट में आकर घायल वृद्ध की हुई मौत
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण शाम को आए चक्रवात

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण शाम को आए चक्रवात में घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह पैकोलिया थानाक्षेत्र का रहने वाला था। इसके अलावा चक्रवात के चलते हर्रैया के कुछ इलाके में पेड़ पौधे टूटे और टिनशेड आदि उड़ गए थे। बिजली के खंभे गिरे थे और कई जगहों पर तार टूटे थे। दूसरे दिन उनके मरम्मत का काम चलता रहा, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी स्थिति नहीं सुधरी है।चक्रवात में पैकोलिया थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी रामकिशोर यादव उर्फ पृथ्वीनाथ (70) शाम करीब पांच बजे अपने कच्चे मकान में चारपाई पर बैठे थे।
इसी दौरान तेज चक्रवात आ गया। तेज हवा के साथ पानी की बूंदें भी पड़ने लगी। अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार गिर गई। वे इसके चपेट में आ गया। परिवार के लोग उपचार के लिए सीएचसी गौर ले गए, जहां से डाक्टर ने गम्भीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान आधी रात बाद उसकी मौत हो गई। मृतक पृथ्वीपाल की चार संतान हैं, सभी शादीशुदा हैं। जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


