Cyclist Abhishek Sets Out on 47 000 km Journey Across India to Support Martyrs Families भारत भ्रमण पर निकला देवरिया का लाल बभनान पहुंचा, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCyclist Abhishek Sets Out on 47 000 km Journey Across India to Support Martyrs Families

भारत भ्रमण पर निकला देवरिया का लाल बभनान पहुंचा

Basti News - अभिषेक यादव ने 900 दिनों में 47000 किमी की यात्रा का लक्ष्य रखा है। वह देवरिया से साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले हैं। उनका उद्देश्य शहीदों के आश्रित बच्चों की शिक्षा, लड़कियों की शादी और उनके लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 27 Dec 2024 02:47 AM
share Share
Follow Us on
भारत भ्रमण पर निकला देवरिया का लाल बभनान पहुंचा

बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया से साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला अभिषेक बभनान पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। अभिषेक ने बताया कि 900 दिनों में 47000 किमी की यात्रा करने का लक्ष्य है। देवरिया जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र के बरुआडीह गांव निवासी अभिषेक यादव (26) पुत्र योगेंद्र यादव गुरुवार की शाम साइकिल से बभनान पहुंचे। साइकिल पर भारत भ्रमण का बोर्ड देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके यात्रा के विषय में जानकारियां लेनी शुरू कर दी।

अभिषेक यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में दिल्ली कनॉट प्लेस पर एक सेना के अफसर से उनकी मुलाकात हुई और उसने 1962 रेजागंला युद्ध में शहीद हुए 120 सैनिकों के आश्रितों के विषय में बताया। इसके लिए वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धर्मपुर गांव गए और शहीदों के आश्रितों से मिले। उनसे मिलकर हृदय बहुत द्रवित हुआ और मन में ठान लिया कि शहीदों के आश्रितों के लिए कुछ करुंगा। अब भारत भ्रमण में शहीदों के आश्रित बच्चों की अच्छी शिक्षा, बच्चियों की शादी, उनके लिए घर और आश्रितों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अलग यूनिट बनाने की अपील के साथ यात्रा शुरू की है।

अभिषेक बताते हैं कि उनकी यात्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से शुरू हुई है। जो उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड होते हुए बांग्लादेश के रास्ते मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, असम, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया में आकर खत्म होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।