Basti News: सीसीटीवी कैमरे में स्कूल से साइकिल ले जाता दिखा चोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीBasti News: महादेवा चौराहे के पास आर्यन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में साइकिल चोरी की एक और घटना हुई है। यह घटना पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर हुई है। पिछले तीन महीनों में यह स्कूल से साइकिल चोरी की चौथी वारदात है। सीसीटीवी में चोर की तस्वीर कैद हुई है।

Basti News: महादेवा। लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत महादेवा चौराहे के पास स्थित आर्यन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी के फुटेज में चोर साइकिल लेकर वहां से निकल जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते तीन महीनों के भीतर इस स्कूल से साइकिल चोरी की यह चौथी घटना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


