Basti News: जनसेवा केंद्र के खाते में मंगाई साइबर फ्राड की रकम, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: राजस्थान में साइबर फ्राड के एक नेटवर्क से जुड़े तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपितों ने एक जनसेवा केंद्र के क्यूआर कोड से फ्राड की रकम लेकर नकद भुगतान किया। पुलिस ने आरोपितों से मोबाइल और नकद राशि बरामद की है, जबकि एक आरोपी फरार है।

Basti News: जनसेवा केंद्र के खाते में मंगाई साइबर फ्राड की रकम, तीन गिरफ्तार

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राजस्थान में सक्रिय साइबर फ्राड के नेटवर्क से जुड़े तीन शातिरों को साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित एक जनसेवा केन्द्र के क्यूआर कोड पर फ्राड की रकम दो बार में मंगाकर उसका नकद भुगतान ले लिया था। पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के एक गैंग से जुड़े हैं। इन्होंने अपने नेटवर्क के माध्यम से साइबर फ्राड की रकम को जनसेवा केंद्र के खाते में मंगाया था। इनके कब्जे से दो मोबाइल, दो मुहर और एक हजार रुपये नकद बरामद किया गया है। इस बाबत सीओ ने बताया कि पकड़े गए शातिरों ने जनसेवा केंद्र के संचालक को धोखे में रखकर यह पूरा फ्राड किया। परिजनों के इलाज के नाम पर पैसा मांगने का बहाना बनाकर फ्राड की रकम को कैश करा लिया। साइबर फ्राड की रकम खाते में आने के कारण जब जनसेवा केन्द्र संचालक का खाता होल्ड कर दिया गया तो इसकी जानकारी उन्हें हो सकी। इस संबंध में वाल्टरगंज थाने के आमा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक संदीप वर्मा ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर देकर बताया कि जिनवा चौराहे पर उन्होंने जनसेवा केंद्र खोल रखा है। गत 25 अप्रैल को उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आए और अपनी मां का इलाज कराने की मजबूरी बताते हुए उनके बिजेनस क्यूआर कोड पर 20400 रुपये मंगाया और नकद पैसा लेकर चले गए। इसके बाद फिर 27 अप्रैल को उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आए और फिर इलाज का बहाना बनाकर उनके बिजनेस अकाउंट में 30550 रुपये मंगाकर नकद पैसा ले लिया। इसके बाद 28 अप्रैल को उनके खाते पर होल्ड लग गया। तब उन्हें खाते में साइबर फ्राड की रकम आने की जानकारी हुई। उन्होंने दुकान का लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पेमेंट लेने वाले चारों आरोपितों की पहचान का प्रयास शुरू किया। साथ ही साइबर क्राइम थाने को सूचना दी। जनसेवा केंद्र के खाते में फ्राड की रकम मंगाकर भुगतान लेने वालों की पहचान विकास चौधरी उर्फ कार्तिक निवासी माधवपुर थाना सोनहा बस्ती, महेन्द्र चौधरी निवासी बनकटवा थाना सोनहा बस्ती, राज यादव निवासी बंजरिया थाना सोनहा और अभिजीत शर्मा निवासी बनकटवा थाना सोनहा के रूप में की गई। साइबर क्राइम थाना की टीम ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विकास चौधरी उर्फ कार्तिक, राज यादव और महेन्द्र चौधरी को शहर के अमहट पुल के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी अभिजीत शर्मा अभी फरार है। साइबर टीम अब पूछताछ इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है。

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम साइबर फ्राड की रकम मंगाकर गोलमाल करने के आरोपितों की धरपकड़ करने वाली टीम की कमान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राम कुमार राजभर ने संभाली। टीम में निरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद मौर्या, ऋषिवेद तिवारी, पawan कुमार यादव और कांस्टेबल अशोक चौहान शामिल रहे।

सामान्य प्रश्न

राजस्थान में कितने शातिरों को गिरफ्तार किया गया है?
तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।