बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर 1.60 का साइबर फ्राड
Basti News - बस्ती। साइबर जालसाजों ने बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से

बस्ती। साइबर जालसाजों ने बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख साठ हजार रुपये की ठगी कर ली। खाते से पैसा कटने के बाद पीड़िता को इसकी जानकारी हो सकी। इसकी सूचना साइबर सेल के साथ ही परसरामपुर थाने पर दी। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि अज्ञात साइबर जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर व बैंक डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।परसरामपुर थानाक्षेत्र के कोहरायें निवासी बहरैची वर्मा ने थाने पर शिकायती पत्र दिया है। उनके अनुसार बीते 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को बीमा कम्पनी से संबंधित व्यक्ति बताया। साथ ही उनके बीमा से संबंधित सही जानकारी साझा की। जिसके चलते उन्हें विश्वास हो गया है, यह व्यक्ति सही है। इसके बाद उसने बीमा का पैसा वापस दिलाने की बात कह कर अपने जाल में फंसा लिया और उनके ही बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से एक लाख साठ हजार रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। पैसा खाते से कटने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष परसरामपुर ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज कर जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


