खाद्य पदार्थो के लिए 11 नमूने, जांच को भेजा

Mar 01, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विभिन्न बाजारों में छापेमारी की। 11 खाद्य नमूने संकलित किए गए, जिनमें खोया, पनीर, केक और रंगीन कचरी शामिल हैं। 1750 किलोग्राम खोया और 1048 किलोग्राम रंगीन कचरी जब्त की गई।

खाद्य पदार्थो के लिए 11 नमूने, जांच को भेजा

बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य/ पेय पदार्थ की बिक्री पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जनपद में विभिन्न बाजारों में छापेमारी किया। कुल 11 खाद्य नमूना संकलन करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाई की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग चितरंजन सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल ने शनिवार को मिली सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थ का नमूना लिया है। खोया के चार, पनीर-तीन, केक-एक, बर्फी- दो तथा रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया है। इसे राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि खोया लगभग 1750 किलोग्राम लावारिस अवस्था में सड़क के किनारे गंदगी तथा बदबूदार अस्वस्थ्यकर अवस्था में पाए जाने पर इसे जब्त कर नष्ट कराया जा चुका है। इसके अलावा 1048 किलोग्राम रंगीन कचरी को अखाद्य रंग से रंगे होने पर जब्त कर खाद्य करोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।