कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व धोखाधड़ी के मामले में

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के डारीडीहा निवासी वंदना चौबे पुत्री रामललित चौबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनके पिता की सम्पत्ति हड़पने की नीयत से फर्जी आधार कार्ड व प्रपत्र तैयार कराया।इसकी जानकारी होने पर इस संबंध में पूछा तो उनकी बहन को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपिता मुनका उर्फ मुनक्का, चंद्रिका प्रसाद, ऋषि कपूर निवासीगण चोंगारी थाना रुधौली और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।