कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक मारपीट का मामला दर्ज किया है। मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को दुकान पर गए थे, जहां शराब के नशे में कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया और लोहे की रॉड से पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

बस्ती। कोर्ट के आदेश पर रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के दसिया निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21 मार्च को वह अपनी दुकान का सामान लेने के लिए दसिया-महनुआ मार्ग पर स्थित नंदकुमार चौधरी की दुकान पर गया था। आरोप है कि तभी आरोपी वहां शराब के नशे में आए। बोले कि अबकी बार प्रधानी में वोट उसी को देना, जिसे वे लोग कहें। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर लोहे की राड आदि से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। दूसरे दिन फिर दुकान आए और बोले की स्पेशल चाय बनाकर पिलाओ।

दूध नहीं होने की बात कहने पर अपशब्द कहते हुए घर के अंदर घुसकर मारापीटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी विपेन्द्र चौधरी, गोकेन्द्र यादव व कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।