Basti News: हिस्सा हड़पने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
Basti News: हर्रैया क्षेत्र में हरजत हनीफ ने भूमि हड़पने के आरोप में पुलिस को शिकायत की। उनके अनुसार, विपक्षियों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उनकी भूमि का स्थानांतरण किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basti News: बस्ती। खेत का हिस्सा हड़पने के आरोप में हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हजरत हनीफ का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी आराजी के हिस्से को हड़पने के लिए साजिश के तहत उनकी जगह पर किसी और को खड़ा कर दिया। फर्जी पहचान-पत्र, फर्जी दस्तखत एवं अंगूठा लगाकर 21 जनवरी 2004 को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच में रजिस्ट्री आफिस हर्रैया तहसील में यह प्रक्रिया पूरी हुई। 27 फरवरी 2004 को नायब तहसीलदार सिकन्दरपुर के न्यायालय से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अन्तरण भी करा लिया।
जब लौटकर घर आए और अपने हिस्से की जमीन पर जुताई करने गए तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रामसूरत, ओमप्रकाश समेत सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


