
खतौनी सत्यापन के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत
Basti News - बस्ती। जमानत में लगाए गए खतौनी का सत्यापन करने के लिए लेखपाल ने रिश्वत
बस्ती। जमानत में लगाए गए खतौनी का सत्यापन करने के लिए लेखपाल ने रिश्वत में एक हजार रुपये मांगने का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है। मामला मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के भैंसा पाण्डेय गांव का है। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के भैंसा पाण्डेय गांव निवासी लक्ष्मी का अपने क्षेत्र के लेखपाल से बात करने का वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला एक वाहन है, वाहन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। मामला कोर्ट में गया तो कोर्ट ने जमानत के कागज के आधार पर कोर्ट ने वाहन को रिलीज करने का आदेश दिया।
यह वाहन मुंडेरवा थाने पर खड़ा है। जमानत में जमीन का कागजात लगा है। जमीन की खतौनी का सत्यापन होना था। खतौनी सत्यापन बाद वाहन थाने से रिलीज होता था। खतौनी सत्यापन के लिए कानूनगो से होते हुए लेखपाल तक पहुंच गया। खतौनी का सत्यापन करने के लिए भैंसा पाण्डेय निवासी लक्ष्मी देवी का परिवार लेखपाल से संपर्क कर खतौनी सत्यापन करने के लिए कह रहा था। दो दिन बाद भी सत्यापन नहीं हुआ। इसके चलते गांव पहुंचे लेखपाल का लक्ष्मी देवी ने हस्ताक्षर करने के लिए कहा। लेखपाल ने जवाब दिया कि उसका काम ही हस्ताक्षर करना है और अपना मेहनताना मांग लिया। महिला ने पहले 100 रुपया देने के लिए कहा। नहीं मानने पर 200 रुपये का ऑफर दिया, लेकिन ऑडियो में बात करने वाला व्यक्ति पूरे एक हजार रुपये की मांग करता है। इसके बाद लेखपाल बाइक लेकर चला जाता था। बाद में भैंसा पाण्डेय के ग्रामीणों ने लेखपाल की शिकायत की। एक ग्रामीण ने जमीन के खारिज दाखिल में अड़ंगा डालने की शिकायत किया तो दूसरे ने पैमाइस के नाम पर रुपया मांगने की शिकायत की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




