नक्शे के अनुसार फ्लाईओवर नहीं बनाने का आरोप
Basti News - बस्ती में रिंग रोड के लिए गलत सीमांकन के कारण भदेश्वरनाथ के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारी और ठेकेदार मिलकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है और सही पैमाइस नहीं की जा रही है। किसानों ने उच्च अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है।

बस्ती। शहर के पूर्वी दक्षिणी हिस्से से निकलने वाले रिंग रोड को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। इस रिंग रोड के लिए जमीन बैनामे के गलत सीमांकन कर भदेश्वरनाथ के किसान विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार के साथ मिलकर अधिकारी कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत स्थान पर फ्लाईओवर बनाने का काम कर रहे हैं, जबकि जमीन के पैमाइस के लिए पीड़ित किसानों ने आला अधिकारियों से गुहार लगाया है, फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम व अन्य अधिकारियों को दिए प्रार्थना-पत्र में रामचंद्र निवासी भदेश्वरनाथ ने बताया कि उनके गाटा संख्या 15 की 81 एअर जमीन रिंग रोड में गई है, जिसका उन्होंने बैनाम कर दिया और मुआवजा प्राप्त कर लिया।
इसी गाटा संख्या में 17 एअर जमीन और है। इस 17 एअर जमीन की पैमाइस नहीं की जा रही है। इस कारण उनकी 17 एअर जमीन का पता नहीं चल रहा है। इसके लिए पहले ही खतौनी व अन्य प्रपत्र संबंधित अधिकारियों को दिया गया, लेकिन अभी तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई। सीआरओ स्तर से टीम गठित है, लेकिन अभी टीम ने जमीन का चिह्नांकन नहीं किया। भदेश्वरनाथ के सच्चिानंद गिरी ने दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि गाटा संख्या 88 अ, ब और गाटा संख्या 12 की जमीन को चिह्नित किया गया और रिंग रोड का निर्माण हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार व एक अन्य अधिकारी मिलकर रिंगरोड के निर्धारित हिस्से को छोड़कर दूसरी जगह पर फ्लाईओवर और सड़क का निर्माण कर रहे हैं। ऐसा एक अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पहले जमीन की पैमाइस सही हुई थी, अब बदलकर दूसरी जगह से सड़क व फ्लाईओवर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नक्शे के अनुसार ठेकेदार व जेई को सड़क निर्माण के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




