Basti News: आंधी में टूटे तार जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन से मारपीट

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: महादेवा में आंधी में टूटे बिजली के तार को जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन विनय कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की सूचना महसो पुलिस चौकी और लालगंज थाने में दी। घटना से नाराज कर्मचारी न्याय की मांग कर रहे हैं।

Basti News: आंधी में टूटे तार जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन से मारपीट

Basti News: महादेवा। आंधी में टूटे बिजली के तार को जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से नाराज विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को महसो पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बाद में मामला लालगंज थाने में भी दिया गया। कल्याणपुर निवासी विनय कुमार विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। उनके अनुसार आंधी में घर के पास बिजली का तार टूट गया था। तार जोड़ने के लिए उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने एक अन्य लाइन जोड़ने के बाद वहां पहुंचने की बात कही और भुवनी में दूसरी विद्युत लाइन ठीक करने चले गए।

आरोप है कि भुवनी में लाइन जोड़ने के दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और तार जोड़ने में देरी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें घर ले जाकर टूटे तार को जोड़ने के लिए कहा गया। तार जोड़ने के बाद विनय अपने घर पहुंचे और परिजनों के साथ ही विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अवर अभियंता महसो मनोज कुमार अन्य विद्युत कर्मचारियों के साथ महसो पुलिस चौकी पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर दी। बाद में मामले की सूचना लालगंज थाने में भी दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: आंधी में टूटे तार जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन से मारपीट