Basti News: दिनभर बादलों की रही चहलकदमी, शाम को बरसे बदरा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: जिले में लगातार छठवें दिन बारिश जारी रही। सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर को झमाझम बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट हुई और उमस से राहत मिली। जलभराव से आवागमन में परेशानी हुई, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश अनुकूल है।

Basti News: दिनभर बादलों की रही चहलकदमी, शाम को बरसे बदरा

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में बुधवार को लगातार छठवें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा। दोपहर तक आसमान में बादलों का डेरा रहने से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन वातावरण में नमी के कारण खूब उमस भी महसूस हुई। शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जलभराव की स्थिति

लगातार हो रही बारिश से शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, खेतों में पर्याप्त पानी होने से कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए अनुकूल साबित हो रही है। इससे खेतों में नमी बनी हुई है और किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च से भी राहत मिल रही है।

नियमित प्रश्न

जिले में बारिश का सिलसिला कब से जारी है?
जिले में बारिश का सिलसिला लगातार छठवें दिन से जारी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBasti News: दिनभर बादलों की रही चहलकदमी, शाम को बरसे बदरा