कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत, तीन घायल, एक गंभीर
कलवारी चौराहे पर शनिवार रात एक कंटेनर और पिकअप की भीषण टक्कर हुई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से पिकअप चालक की हालत गंभीर है। टक्कर के कारण सड़क किनारे स्थित दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य किया।
कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी चौराहे पर शनिवार आधी रात साढ़े 12 बजे एक कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसे। इसके चलते जूता-चप्पल की दुकान और भूजा-मूंगफली की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते चौराहे पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।
हादसे का विवरण
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात छावनी की ओर से मुर्गियां लादकर पिकअप चालक टांडा जा रहा था। कलवारी चौराहे पर देर रात सिकरीगंज से बेकरी का सामान लादकर दिल्ली जा रहे कंटेनर से पिकअप की कलवारी चौराहे पर सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर के बाद पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कंटेनर भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक दिलशाद (30) और मो. उमर (28) निवासी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ घायल हो गए। वहीं कंटेनर चालक लवकुश निवासी बदायूं भी घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दिलसाद व मो. उमर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार चालक दिलशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद कंटेनर और पिकअप सड़क किनारे स्थित मनोहर लाल की फुटवियर की दुकान और मंगल गुप्ता की भूजा-मूंगफली की गुमटी में जा घुसे, जिससे दोनों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय दुकानें बंद थीं और दुकानदार घर जा चुके थे। दुर्घटना के चलते चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल कराने में जुट गई। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।
दुर्घटना के बाद की स्थिति
---
हादसे के बाद पिकअप में लदी मुगियों की मच गई लूट
कलवारी चौराहे पर पिकअप व कन्टेनर की जबदस्त भिड़ंत में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस एवं ग्रामीणों ने मलबे में फंसे पिकअप चालक दिलशाद एवं मो. उमर का बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। देर रात ही पिकअप में लदी मुर्गियों की लूट मच गई और सुबह तक मुर्गी की गाड़ी खाली हो चुकी थी। कलवारी चौराहे पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों ने गोल चक्कर एवं ब्रेकर लगवाने की मांग प्रशासन से की है। बता दें कि शनिवार रात कलवारी चौराहे पर कंटेनर व पिकअप की जोरदार टक्कर में सीसीटीवी कैमरे वाला पोल भी टूट गया।
---
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


