झालमुड़ी बांटकर एनएसयूआई किया सरकार का विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को झालमुड़ी बांटकर नाराजगी जताई और नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य से खेल रही है और निष्पक्ष जांच की मांग की।

झालमुड़ी बांटकर एनएसयूआई किया सरकार का विरोध

बस्ती, निज संवाददाता। कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। सरकार विरोधी नारे लगाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया। राहगीरों को झालमुड़ी बांटकर विरोध का संदेश दिया। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना था कि छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।