प्राकृतिक संपदा की रक्षा करने को कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेट निकोबार क्षेत्र की रक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान 15 जून तक तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर चलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।

बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ग्रेट निकोबार क्षेत्र की रक्षा के लिए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। यह अभियान तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप में 15 जून तक चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी पर्यावरण और आदिवासी हितों की अनदेखी करने वाली नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। कहा कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर देश की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरणीय विरासत को नुकसान पहुंचा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


