कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निशाने पर रही भाजपा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

केरल में सरकार बनाने से उत्साहित कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और रणनीति तेज कर दी है। सोमवार को एक होटल में संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निशाने पर रही भाजपा

बस्ती। केरल में सरकार बनाने से उत्साहित कांग्रेस ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद और रणनीति बनाना तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक शहर के एक होटल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने संगठन की मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समीक्षा करने के साथ ही कांग्रेस के नीति और कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने लिए प्रेरित करे।

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पांडेय, रामभवन शुक्ल, बृजेश आर्य शौकत अली नन्हू सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।