
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का हुआ उद्घाटन
Basti News - कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन किया गया। अब मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी नहीं जाना पड़ेगा। इस यूनिट में विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण मरीजों को विशेष लाभ होगा और समय तथा संसाधनों की बचत होगी।
कप्तानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनके लिए जरूरी सभी जांचे अब सीएचसी परिसर में ही की जा सकेंगी। इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगांज डॉ. अनूप कुमार ने फीता काट कर किया। सीएचसी परिसर में बने इस नए भवन में मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। अब उन्हें केवल जांच के लिए निजी पैथालॉजी और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन पूरी तरह तैयार हो चुका था और विभाग को हैंडओवर भी हो चुका था। शिफ्टिंग का कार्य के साथ एलटी की तैनाती भी हो गई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भवन भी हैंडोवर हो चुका है, जिसका उद्घाटन कर जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, सीबीसी, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, एमपी विडाल जैसी कई जरूरी जांच सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




