Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsCold Wave Hits Basti Morning Temperature Drops to 9 C

पछुआ हवा से गलन, धूप निकलने से भी राहत नहीं

Basti News - बस्ती में पछुआ हवाओं के चलते शुक्रवार की सुबह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे ऊनी कपड़ों में निकले। दिन में धूप निकलने पर भी ठंड कम नहीं हुई। बाजार में महिलाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 8 Feb 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
पछुआ हवा से गलन, धूप निकलने से भी राहत नहीं

बस्ती, निज संवाददाता। पछुआ हवाओं के चलने से शुक्रवार की सुबह पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड बढ़ने के कारण सुबह मार्निंग वॉक करने वालों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे ऊनी कपड़ों से लैस होकर निकले। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ खास राहत नहीं मिली। पछुआ हवाओं के चलते शुक्रवार की सुबह से ही पारा नीचे गिर गया। सुबह के समय का पारा 9 डिग्री सेल्सियम रहा। इस वजह से स्कूली बच्चों को सुबह ठंड का अहसास हुआ। सुबह मार्निंग वॉक और अन्य आवश्यक कार्यों ये बाहर निकले लोग गरम कपड़े पहने दिखे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक तेज धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन पछुआ हवाओं की गति तेज होने से ठंड बरकरार रही। हवाओं की गति तेज होने से धूप का असर भी कम रहा। बाजार में आने वाली महिलाएं छोटे बच्चों को ऊनी कपड़ों से ढककर निकलीं। शुक्रवार रात में यात्रा करने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज परिसर में सुबह के वक्त यात्री ठिठुरते दिखे। लोग ऊनी कपड़ों से लैस होकर रात को यात्रा करने पहुंचे। रेलेवे स्टेशन पर सुबह के समय यात्रा के लिए ट्रेन का इंतजार करने वाले लोग कंबल से खुद को ढककर बैठे ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। शुक्रवार दिन में धूप निकलने के बाद बच्चे पार्कों में खेलते दिखे। पिछले कई दिनों से धूप में बैठकर धूप का आनन्द लेने वाले लोग भी शुक्रवार को गलन के कारण घर के अंदर दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें