होली त्योहार में सुरक्षित यात्रा को लेकर विभाग अलर्ट
Basti News - बस्ती में होली पर्व के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। आरटीओ ने डबल डेकर बस, एसी बस और अन्य वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान में 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 16 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया और एक बस सीज की गई।

बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सरल व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश में आरटीओ ने जनपद के विभिन्न जगहों पर रविवार को डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि सीएम के निर्देश पर होली त्योहार के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के साथ परिवहन निगम, वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे के किनारे खड़े वाहनों, प्राइवेट बस के चालकों व परिचालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यात्रियों से मनमानी किराया न लेने व यात्रियों को कोई परेशानी न होने, क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठने के संबंध में जानकारी दिया गया। इस संयुक्त अभियान के तहत 74 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 16 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए एक बस को सीज की कार्रवाई किया गया। इस अभियान में पीटीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एआरएम आयुष भटनागर, जीएसटी के अधिकारी व प्रवर्तन टीम मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



