शहर के बड़े गंदा नालों की शुरू हुई सफाई
बस्ती में बड़े गंदा नालों की सफाई का कार्य शुरू हुआ। पचपेड़िया से नरहरिया को जोड़ने वाले और सक्सेरिया इंटर कॉलेज के सामने वाले नालों की सफाई की योजना बनाई गई है। राज्यमंत्री महेश शुक्ल और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई का काम तेजी से किया जाएगा।

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के बड़े गंदा नालों की सफाई शुरू हुई। इन बड़े नालों में पचपेड़िया से नरहरिया को मिलाने वाला बड़ा नाला व सक्सेरिया इंटर कालेज के सामने से निकलकर तुरकहिया होते हुए कुआनो नदी में मिलने वाला गंदा नाला शामिल है। प्रतीकात्मक तौर पर शुरू हुई नालों के सफाई की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नाला व मोहल्लों के सफाई कार्य का दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल, नोडल नगर निकाय कीर्तिप्रकाश भारती और ईओ अंगद गुप्ता ने निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बुधवार को रोडवेज से अस्पताल चौराहा के बीच बड़े नाले की सफाई कार्य नगर पालिका की टीम ने शुरू किया।
इसके बाद नोडल नगर निकाय ने पचपेड़िया पहुंच कर डूडा कार्यालय होते हुए नरहिया की तरफ जाने वाले नाले के सफाई कार्य को शुरू कराने के साथ माह के अंत तक पूरे नाले को साफ करने का निर्देश दिया। सीआरओ और ईओ की टीम तुरकहिया से जोड़ने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण किया। यह शहर से जल निकासी का मुख्य नाला है। नाला पूरी तरह से जाम है। नाले में बड़े-बड़े पेड़ पौधे उगे हुए हैं। तुरकहिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक दीवार का भी अतिक्रमण दिखा। नोडल ने ईओ को नाले के सफाई कराने, कुछ जगहों पर नाले को स्लैब लगाकर ढंकने, नाले पर बने मूत्रालय को तोड़कर हटाने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


