सफाई अभियान का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया जायजा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीबस्ती में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई नायकों को सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान सफाई निरीक्षक अवधेश यादव भी उपस्थित थे।

बस्ती। शहर में चल रहे नाला सफाई अभियान का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित सफाई नायकों को सफाई अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सफाई निरीक्षक अवधेश यादव भी मौजूद रहे। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नालों की सफाई के दौरान निकाले गए सिल्ट को तत्काल उठवाने तथा उसे सड़क किनारे लंबे समय तक नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।
इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई नायक मौजूद रहे।


