बस्ती में बनेगा केंद्रीय जल आयोग का कार्यालय
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत केंद्रीय जल आयोग बस्ती में अपना स्थायी भवन बनाएगा। यह भवन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण के कार्यों के लिए होगा। सीआरओ ने एसडीएम को सिविल स्टेशन क्षेत्र में भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया है ताकि कार्यालय के लिए निर्माण किया जा सके।

बस्ती, निज संवाददाता। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले केंद्रीय जल आयोग का बस्ती में अपना भवन होगा। यहां से जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण जैसे विभाग का काम होगा। अभी तक बस्ती में किराये के भवन में काम चलाया जाता है, लेकिन मंत्रालय के कामों को देखते हुए अपने भवन की जरूरत है। इसके लिए मंत्रालय ने जनपद में भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा था। सीआरओ ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर सिविल स्टेशन क्षेत्र में कार्यालय भवन के लिए जमीन खोजने का निर्देश दिया है। एसडीएम सदर को भेजे पत्र में सीआरओ ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन एक अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी विभाग है, जिसकी स्थापना वर्ष 1945 में देशहित में की गई थी।वर्तमान
में विभाग का संचालन तहसील बस्ती के सिविल स्टेशन क्षेत्र में स्थित शासकीय भूमि खसरा व गाटा संख्या 91, 92, 98 के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। यदि इस भूमि विभाग को आवंटित कर उपलब्ध कराई जा सके तो केन्द्रीय जल आयोग अपने कार्यालय के लिए स्थाई भवन का निर्माण करा लेगा। सीआरओ ने एसडीएम सदर को कहा कि वे संदर्भित प्रयोजन के लिए सिविल स्टेशन की भूमि को चिन्हांकित कर चिन्हित भूमि का विवरण, उद्धरण खतौनी व नजरी नक्शा सहित कागजात उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


