आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे सर सैयद अहमद खान
Basti News - बस्ती में एएमयू ओल्ड ब्वायज एसो. ने सर सैयद अहमद खान का जन्मदिन 'सर सैयद डे' के रूप में मनाया। समारोह में उनके योगदान को याद किया गया और मजहबी व बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य...

बस्ती, निज संवाददाता। एएमयू ओल्ड ब्वायज एसो. की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम विवि के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जन्मदिन ‘सर सैयद डे के रूप में मनाया गया। गांधीनगर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित भव्य जलसे में उनके योगदान को याद किया और मजहबी व बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मंत्री जफर अली नकवी ने कहा मजहबी और बुनयादी शिक्षा को मजबूत बनाने में सर सैयद अहमद खान का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। चुनौतियां तब भी कम नहीं थी, आज भी कम नही हैं और आगे भी कम नही होंगी। इसी बीच से मुल्क और मजहब की तरक्की का रास्ता निकालना होगा। उन्होंने बस्ती में अपने दादा के डीएम के कार्यकाल को याद कर बस्ती से नाता जोड़ा। डॉ. तारिक सिद्धिकी ने कहा कि हममें से हर कोई एएमयू जैसी स्थापना नहीं कर सकता है। लेकिन थोड़ी सी कोशिश कर निजी स्कूलों के कुछ बच्चों को आगे बढ़ाया जा सकता है। डॉ. अब्दुल रशीद ने कहा कि उन्होंने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया। इस दौरान अरशद अंसारी, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, मसूद अहमद, मो. फुजैल, डॉ. मो. इकबाल, डॉ. तारिक उसमानी, काजी फरजान अहमद, मो. मोवीन, डॉ. मो. आसिम फारूकी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


