फाग गायन कर संगीत छात्रों ने मनाई होली

Mar 03, 2026 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान ने होली फाग गायन का आयोजन किया। संगीत शिक्षकों ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में होली का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में कई गीत प्रस्तुत किए गए और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।

फाग गायन कर संगीत छात्रों ने मनाई होली

बस्ती, निज संवाददाता। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान ने होली फाग गायन का आयोजन किया। संगीत शिक्षक राजेश आर्य, संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में होली का अत्यधिक महत्व है। त्योहार संगीत नृत्य एवं रंगों से भरपूर है। सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि होली के दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। सरस्वती वंदना के साथ राग काफी, आज जमुना के तीर, होरी महिनवां मां बरसे न बरसे, खेले मसाने में होली दिगंबर, होली खेले राम मिथिलापुर मां जैसे गीत प्रस्तुत हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में अनमोल, स्वरांग, आदर्श मिश्रा, सदरे आलम, विवेक, प्रिंस शर्मा, आराध्या चतुर्वेदी, श्याम मिश्रा, सुधाकर, नितेश, प्रमोद, शैलेश, शुभ, नीलू, अनुष्का, स्वरिशा, रश्मि, अंशिका सिंह, रीना, शैलजा श्रीवास्तव, अनमोल शाही आदि की भागीदारी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।