होली पर स्वास्थ्य सुरक्षा का इंतजाम, सीडीओ ने किया निरीक्षण
Basti News - बस्ती में होली पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाओं की गहन जांच की, तथा होली के दौरान 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिला अस्पताल बस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), एंबुलेंस सेवा तथा उपस्थिति पंजिका का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जांच किया। उन्होंने निर्देश दिया कि होली के दौरान 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से संचालित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


