सीबीएसई : हाईस्कूल के 2159 विद्यार्थियों ने दिया विज्ञान का पेपर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 में सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जनपद में 2261 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। छात्रों ने पेपर को अच्छा बताया और अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

सीबीएसई : हाईस्कूल के 2159 विद्यार्थियों ने दिया विज्ञान का पेपर

बस्ती, निज संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड (अंक सुधार) परीक्षा 2026 में सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल पांच केन्द्र बनाए गए हैं। अंक सुधार के लिए जनपद में विज्ञज्ञन की परीक्षा के लिए 2261 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर काफी अच्छा हुआ। निर्धारित अवधि में सभी सवालों को हल किया, जिससे काफी अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद है।

परीक्षा का संचालन

सिटी कोऑर्डिनेटर गोविन्द सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गई। चेकिंग के बाद परीक्षा केन्द्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया। कुल 2159 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया और 102 गैरहाजिर रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

Voice of UP

नई नीति के तहत अवसर

शिक्षा मंत्रालय की नई नीति के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पहली बार यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। पांच विषयों की परीक्षाएं 21 मई 2026 तक चलेंगी। 18 मई सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग पर पंजीकृत 473 में से 458 ने परीक्षा दी। इसी तरह सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में पंजीकृत 513 में से 500 उपस्थित, श्रीराम पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 429 में से 396, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में 482 पंजीकृत में से 458 और लिटिल फ्लावर्स स्कूल में पंजीकृत 364 में से 347 उपस्थित और 17 गैर हाजिर रहे। सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हुई। किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

सामान्य प्रश्न

परीक्षा कब हुई?
परीक्षा सोमवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।