अंक सुधार के लिए सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की दूसरी परीक्षा शुरू, पहले दिन गणित का पेपर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - सीबीएसई हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 शुक्रवार से शुरू हो गई है, जिसमें करीब 2000 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 21 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के विषयों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जा रही है।

अंक सुधार के लिए सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की दूसरी परीक्षा शुरू, पहले दिन गणित का पेपर

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सीबीएसई हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 शुक्रवार से शुरू हो गई। जिले में परीक्षा के लिए कुल पांच केन्द्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 21 मई 2026 तक चलेगी। अंक सुधार के लिए जनपद में करीब दो हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सिटी को-आर्डिनेटर गोविन्द सिंह ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गई। चेकिंग के बाद परीक्षा केन्द्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जा रही है। गणित का पेपर दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा।सीबीएसई

बोर्ड की हाईस्कूल परीक्ष का परिणाम पूर्व में घोषित हो चुका है। शिक्षा मंत्रालय की नई नीति के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पहली बार यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। पांच विषयों की परीक्षाएं 21 मई 2026 तक चलेंगी। पहले दिन गणित की परीक्षा हो रही है। दूसरे दिन 16 मई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार 18 मई को विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है। मंगलवार, 19 मई का दिन भाषा की परीक्षा होगी। समापन 21 मई को सामाजिक विज्ञान परीक्षा के साथ होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।