सीबीएसई 12वीं में एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न में दे दिया आधा नंबर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सीबीएसई की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में ऑन-स्क्रीन मार्किंग तकनीक में खामियां सामने आई हैं। छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन में समस्याओं का सामना किया है, जैसे आधा नंबर देना और गलत उत्तर पुस्तिका भेजना। छात्रों का भविष्य 12वीं के अंकों पर निर्भर करता है, जिससे उनका चिंतित होना स्वाभाविक है।

सीबीएसई 12वीं में एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न में दे दिया आधा नंबर

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में इस बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग तकनीक को लेकर खामियां सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर भी इससे संबंधित पोस्ट छाए हुए हैं। रिचेकिंग/पुनर्मूल्यांकन में जिले के छात्रों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

पुनर्मूल्यांकन में समस्याएँ

शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के 12वीं के छात्र ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए मिली भौतिक विज्ञान की उत्तर-पुस्तिका में एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्नों में आधा नंबर दिया गया है। जबकि विकल्प पर आधारित जवाब या तो सही होगा या फिर गलत। ऐसे में आधा नंबर दिए जाने का औचित्य समझ के परे हैं। एक अन्य छात्र ने बताया कि कॉपी में जिन पन्नों पर सवाल का जवाब लिखा है, उसे भी ब्लैंक दिखाकर उसकी मार्किंग नहीं की गई है। इस स्कूल के सात बच्चों ने रि-चेकिंग/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। जिले में सबसे अधिक भौतिक विज्ञान की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया गया है।

छात्रों की शिकायतें

शहरी क्षेत्र के एक अन्य स्कूल के शिक्षक ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों ने आवेदन किया। इनमें से कुल छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए अपनी स्कैन कॉपी मांगी, तो उन्हें किसी दूसरे छात्र की उत्तर पुस्तिका भेज दी गई। एक छात्र को स्कैन कॉपी मिली तो उसमें केवल पहला पृष्ठ उसका था, बाकी सभी पृष्ठ अन्य छात्र की उत्तर-पुस्तिका के थे। इसके साथ परीक्षा के दौरान ली गई अतिरिक्त कॉपियों का भी मूल्यांकन न किए जाने की शिकायतें सामने आईं। इस लेकर छात्र व उनके अभिभावकों को परेशान होना पड़ा। कुछ छात्रों ने स्कैन कॉपी में दिए गए नंबरों का जोड़ ही गलत होने का दावा किया है। रिचेकिंग/पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत जिन स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स वेरिफाई कराने हैं, उनके लिए 29 मई से ऑनलाइन फीस जमा करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते रि-चेकिंग के लिए आवेदन करते समय सर्वर क्रैश और फीस कटने के बाद भी रसीद नहीं मिलने जैसी तकनीकी समस्याओं से छात्रों को काफी परेशान होना पड़ा था। शिक्षाविदो का कहना है कि 12वीं के अंकों के आधार पर आगे विद्यार्थियों का भविष्य तय होता है। ऐसे में छात्र व अभिभावकों का चिंतित होना लाजिमी है।

सामान्य प्रश्न

सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में क्या खामियां पाई गई हैं?
इस बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग तकनीक को लेकर खामियां सामने आई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।