टॉपर सूची में शामिल बस्ती के 23 छात्रों को मिली पुरस्कार की धनराशि

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉप 10 में शामिल छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में नकद पुरस्कार पहुंच गया। हाईस्कूल में साक्षी चौधरी ने प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की और उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। अन्य 23 छात्रों को भी 21 हजार रुपये का पुरस्कार भेजा गया है।

टॉपर सूची में शामिल बस्ती के 23 छात्रों को मिली पुरस्कार की धनराशि

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में प्रदेश व जिले स्तर पर टॉप 10 में शामिल छात्र-छात्राओं के बैंक खाते पुरस्कार की नकद राशि पहुंच गई। प्रदेश स्तर पर जनपद की एक छात्रा व जिले स्तर पर 23 छात्र-छात्राओं के नाम इस लिस्ट में शामिल रहे। हाईस्कूल में रुधौली दयानगर स्थित दीनानाथ चौधरी राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज की साक्षी चौधरी ने प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है। उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार शासन स्तर से प्रदान किया गया है। इसी तरह जनपद स्तर की टॉप 10 की सूची में हाईस्कूल के 13 और इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थी शामिल रहे।

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों के खाते में 21 हजार रुपये का पुरस्कार भेजा गया है। इन विद्यार्थियों का एक जून 2026 को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।