Basti News: टेम्पो से उतरने के बाद 17 हजार गायब, जांच में जुटी पुलिस
Basti News: बस्ती में गौर पोस्ट ऑफिस से 17 हजार रुपये निकालने के बाद परासडीह जा रहे एक व्यक्ति के पैसे गायब हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपी टेम्पो चालक पर संदेह है।

Basti News: बस्ती। गौर पोस्ट ऑफिस से 17 हजार रुपये निकालकर परासडीह जा रहे एक व्यक्ति के रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गौर थाने में प्रार्थना-पत्र देकर मामले की जांच कर रुपये बरामद कराने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के पैकोलिया निवासी रामबदन सिंह पुत्र खुशीराम सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह गौर पोस्ट ऑफिस से 17 हजार रुपये निकालकर टेम्पो से परासडीह जा रहा था। आरोप है कि टेम्पो चालक ने उसे सुजिया मंदिर के पास उतार दिया। इसके बाद उसे रुपये गायब होने की जानकारी हुई।
पीड़ित के अनुसार, घबराहट में उसने कुछ रुपये रसुना में लाइट पाइप के बगल स्थित बोर के पास एक गड्ढे में छिपा दिए थे। 27 अगस्त को करीब 11:45 बजे रसुना के कुछ लोगों से रुपये को लेकर उसकी कहासुनी भी हुई। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर रुपये बरामद कराने की पुलिस से गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।


