Basti News: कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीBasti News: बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौवा में शनिवार रात एक कार में आग लग गई। कार के मालिक राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनकी कार को जानबूझकर आग लगा दी। दमकल टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख
Basti News: बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौवा के पास शनिवार रात एक कार में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार स्वामी राहुल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि उनकी कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार स्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।


