
निर्माणाधीन मार्ग पर खंभे से टकराई कार, बाल-बाल बचे यात्री
Basti News - बस्ती के निर्माणाधीन बस्ती-डुमारियागंज-पीलीभीत मार्ग पर एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के समय बिजली सप्लाई चालू थी, लेकिन करंट नहीं उतरा। सड़क चौड़ीकरण के चलते खंभे बीच सड़क पर आ गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए पैसे का भुगतान किया जा चुका है।
बस्ती। जिले के निर्माणाधीन बस्ती-डुमारियागंज-पीलीभीत मार्ग पर स्थित बिजली के खंभे से गुरुवार की देर रात में कार खंभे से टकरा गई। खंभे के टकराते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंच कर कार में सवार चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जनपद गोंडा के खोडरे थानाक्षेत्र के केशवापुर निवासी राजू ने बताया कि देर रात को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रमवापुर माफी गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही तेज स्पीड दो वाहन पास कर रहा था, जिसको बचाने के लिए हम पटरी के तरफ हटे, लेकिन अंधेरा होने के कारण बीच सड़क पर लगा बिजली खंभा से टकरा गया।
खंभा से टकराते ही कार में सवार यात्री चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनते ही स्थानीय लोगों ने मदद की। उन्होंने बताया कि उस दौरान विद्युत सप्लाई चालू था, लेकिन गनीमत रहा कि उस दौरान कार में करंट नहीं उतारा नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरी ओर, निर्माणाधीन बस्ती-डुमारियागंज-पीलीभीत मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मर्गा का निर्माण के लिए शासन ने 112 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। सड़क चौड़ीकरण में अधिकांश खंभे बीच सड़क पर आ रहे हैं। इन खंभों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विद्युत विभाग को चार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का भुगतान कर चुका है। लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार खंभों को शिफ्ट नहीं कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




