गोंडा से बस्ती लौट रहा था परिवार, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार

May 07, 2026 12:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में गौर थानांतर्गत वाल्टरगंज-गौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे अंदर सवार लोग सुरक्षित रहे। राहगीरों ने मदद की और सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर पहुंचाया।

 गोंडा से बस्ती लौट रहा था परिवार, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानांतर्गत वाल्टरगंज-गौर मार्ग पर गुरुवार की भोर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि पलटने के साथ कार एक पेड़ से टकराकर रूक गई। जिससे अंदर सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। इसी बीच वहां से गुजर रहे संतोष चौधरी व उनके साथी ने कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को उनके घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली के जिला अस्पताल के करीब रहने वाले विनोद गौड़, उनकी पत्नी नीतू गौड़, बेटी दो वर्षीय अंशिका और चालक किशन गौड़ कार में सवार थे।

सभी गोंडा गए थे। यहां से गुरुवार की भोर करीब तीन बजे बस्ती लौट रहे थे। गौर के बलुआ समय माता पुल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। राहगीरों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।