
मृत मवेशी से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार
Basti News - हर्रैया में हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे लाइट पोल टूट गया। सभी यात्री सुरक्षित रहे। वहीं, बभनान-हरैया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए रेफर किया गया।
हर्रैया। थानाक्षेत्र के बाईपास हाईवे पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने शनिवार आधी रात के करीब तेज रफ्तार से अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। यह हादस हाईवे पर मृत्यु पड़े मवेशी से टकराने के बाद हुआ। अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार ने लाइट पोल को तोड़ दिया। हालांकि कार में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंचे एनएचएआई कर्मियों ने कार को किनारे कराया। थोड़ी देर बाद कार चालक गाड़ी लेकर रवाना हो गया। --- बाइकों की सीधी टक्कर में युवक घायल, हालत गंभीर पैकोलिया। बभनान-हरैया मार्ग पर बैरिहवा तिराहे के पास आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मूलरूप से पड़ियाडीह निवासी राज पुत्र राजेश बचपन से ही ननिहाल इटवा गांव में रहता है। रविवार को सुबह करीब दस बजे परसा तिराहे की तरफ से हसीनाबाद बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दरम्यान परसा-टिकरिया निवासी राजेश चौहान पुत्र अशोक पैकोलिया से हसीनाबाद की तरफ जा रहे थे। अचानक बैरिहवा तिराहे के पास दोनों मोटरसाइकिल सवार टकरा कर गिर गए। हादसे में राज गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची और इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गई। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। जहां से लखनऊ भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




