सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी कार

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - कुदरहा में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में एक कार गड्ढे में गिर गई। कार चालक राम प्रकाश यादव और उनके साथी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आई।

सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी कार

कुदरहा। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में कार चालक व प्रधान पति राम प्रकाश यादव बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार राम प्रकाश यादव अपने घर से कुदरहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से उनकी ओर आता दिखाई दिया तो वे बचाव के लिए कार मोड़ते समय उनकी कार की संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

यह हादसा देख आस-पास के लोग एकत्रित होकर बचाव करने लगे। गनीमत रहा कि कार चालक व सवार को मामूली चोटें आई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।