चोरों ने एक ही रात में कई घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और स्कूटी चोरी
हरैया कस्बे में चोरों ने रात में कई घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, स्कूटी और साइकिल चुराए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बस्ती। जिले के हरैया कस्बे में शुक्रवार/शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, स्कूटी और साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हरैया में रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे रहने वाले सूरज गौड़ के घर में देर रात चोर घुस गए। घर में मौजूद महिला के जागने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर भाग निकले। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना का विवरण
इसी दौरान चोरों ने पास में रहने वाले गणेश के घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी चोरी कर ली। इसके अलावा एक अन्य मकान के बाहर खड़ी साइकिल भी उठा ले गए।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
लगातार हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त प्रभावी होती तो इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


