Basti News: दुकानदार पर किया प्राणघातक हमला, 11 पर मुकदमा
Basti News: दुबौली गांव में एक किराने के दुकानदार की बेरहमी से पिटाई हुई। आरोप है कि एक लड़की ने अपनी दादी से टोकने पर दस लड़कों को बुलाया। इन लोगों ने मिलकर दुकानदार को बुरी तरह से मारा, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौली गांव में एक किराने के दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक लड़की को अपनी दादी से टोकने की बात को लेकर उसने फोन करके दस लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर दुकानदार को बुरी तरह मारापीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर बेहोश हो गए।
घटना की जानकारी
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौली निवासी जीतेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम ने तहरीर देकर बताया है कि बीते दस जुलाई की रात करीब नौ बजकर बीस मिनट में वह दुबौली स्थित अपनी किराने की दुकान के अंदर बैठे थे। आरोप है कि तभी देखा कि पड़ोस की रहने वाली एक लड़की नेहा, अपनी दादी को मार रही थी। यह देख उनके पिता गंगाराम ने नेहा से कहा कि तुम अपनी दादी को क्यों मार रही हो। इस बात पर भड़की लड़की ने फोन करके दस लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उनसे पान मसाला मांगा। वह दुकान से पान मसाला देने के लिए गया, तभी बाहर खड़े लड़के उसके ऊपर लोहे की राड व मोटरसाइकिल की चेन लेकर टूट पड़े।
हमलावरों का भागना
बुरी तरह मिलकर मारापीटा, जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर अपशब्द और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित नेहा निवासी दुबौली थाना कप्तानगंज और दस अज्ञात लड़कों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सिर पर प्राणघातक चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई विवेकानंद तिवारी को सौंपी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


