Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBridge Repair Near Saryu River Traffic Disruption in Basti and Ambedkar Nagar
अम्बेडकर नगर की तरफ शुरू हुआ डामर से पेटिंग का काम

अम्बेडकर नगर की तरफ शुरू हुआ डामर से पेटिंग का काम

संक्षेप:

Basti News - बस्ती और अम्बेडकर नगर को जोड़ने वाले सवा दो किमी लंबे पुल के मरम्मत का काम अंतिम दौर में है। पिछले तीन माह से चल रहे मरम्मत कार्य के कारण 12 सितंबर से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद है। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अधिकारियों से वार्ता कर काम को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है।

Dec 06, 2025 11:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। सरयू नदी पर बस्ती और अम्बेडकर नगर से जोड़ने वाले सवा दो किमी लम्बे पुल के मरम्मत का काम अंतिम दौर में पहुंचने लगा है। पुल के छत की पेंटिंग होने लगी। यहां पर मरम्मत का काम पिछले तीन माह से चल रहा है और 12 सितम्बर से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। मरम्मत के दौरान अम्बेडकर नगर की तरफ से तोड़े गये छत पर डामर के साथ पेटिंग काम शुरू कर दिया गया है। पेटिंग का कार्य शुरू होने से नियमित आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिच कार्य शुरू करने की लिए सुबह कार्यदायी संस्था ने मलबा डालकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद भी आने जाने वाले सैकड़ों बाइक चालकों ने अपने लिए रास्ता बना लिया। मरम्मत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि आमजन को कम-कम परेशानी हो, इसको देखते हुए बाइक के आवागमन की अनुमति दी गई है। पेटिंग मरम्मत के समय कुछ बाइक चालक लापरवाही से बाइक चलाते हुए पिच तक पहुंच गए। पुल का एक लेन पर लगभग 200 मीटर पिच करने का कार्य हुआ। बस्ती-टांडा पुल के आवागमन के लिए बंद होने के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने इस मामले को पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के पास पहुंचे और समस्या गिनाया। पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से वार्ता कर पुल को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने निर्धारित समय लगभग पूरा हो रहा है। ऐसे में समय से काम पूरा कर रास्ते को खोल दिया जाए।