जयमाल में हुआ विवाद, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Basti News - रुधौली के एक गांव में शादी के दौरान जयमाल के समय विवाद हो गया। दूल्हे ने लड़की की मां को धक्का दिया, जिससे दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इंकार कर दिया। बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में हो रही शादी में जयमाल के दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद भड़की दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। बाद में बारात खाली हाथ वापस हो गई। घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। रुधौली क्षेत्र के एक गांव में सिद्धार्थनगर जिले से बारात आई थी, द्वारपूजा धूमधाम से हुई। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान दूल्हे ने लड़की की मां को धक्का देते हुए गाली दे दिया। घरवालों को दूल्हे का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगा। वहां पर मौजूद लड़की को भी यह बात बहुत बुरी लगी।
इसी बात को लेकर बारातियों व घरवालों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ता देख लड़की के भाई ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा, दूल्हे के पिता व भाई को उठाकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शादी कराने का प्रयास किया लेकिन लड़की किसी भी तरह से शादी के लिए राजी नहीं थी। विवश होकर बारात को लौटना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


