शादी में बार-बार रसगुल्ला निकालने पर कैटर्स ने बालक को तंदूर में फेंका, लखनऊ रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत मलौली गोसाई गांव में

शादी में बार-बार रसगुल्ला निकालने पर कैटर्स ने बालक को तंदूर में फेंका, लखनऊ रेफर

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए 11 वर्षीय बालक को कैटर्स ने तंदूर में फेंक दिया। चेहरे से लेकर कमर तक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर छावनी पुलिस भी गांव में पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मामले में बालक के मामा ने छावनी थाने में कैटरिंग के ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोंडा जनपद के नवाबगंज थानांतर्गत दुर्जनपुर निवासी चमन (11) पुत्र संतोष, बचपन से ही बस्ती के छावनी थानांतर्गत बाघानाला में अपने मायके में रह रहा है।

चमन की मां का निधन हो चुका है। वह अपने ननिहाल में रहकर कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी नानी के मायके इसी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई में बुधवार को विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने चमन अपनी नानी के साथ गया था। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण चमन भाग-दौड़ में लगा था। रात के वक्त अतिथियों का भोजन चल रहा था। इसी दौरान चमन जिस स्थान पर खाना बन रहा था, वहां बार-बार आ जा रहा था। इस दौरान उसने एक-दो बार रसगुल्ला निकाल लिया।आरोप है कि बार-बार चमन के वहां आकर रसगुल्ला निकालने पर कैटरिंग का ठेकेदार भड़क गया। उसने चमन को पकड़ लिया और उसे डराने के मकसद से उठा लिया और तंदूर के ऊपर उसका सिर रखते हुए बोला कि अब आओगे तो इसमें फेंक दूंगा। लेकिन इसी बीच चमन उसके हाथ से छूट गया और तंदूर में जा गिरा, जिससे चेहरे से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए। यहां से गुरुवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ इस घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन मौके से कैटरिंग का ठेकेदार भाग गया। चमन के मामा देवीदीन निषाद ने छावनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।