Basti News: सरयू नहर में युवक की लाश उतरती मिलने से मची सनसनी
Basti News: बस्ती जिले के परसरामपुर क्षेत्र में एक युवक का शव सरयू नहर में उतरा हुआ मिला। मृतक की पहचान पिकौरा लाला निवासी जगदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगदेव तीन दिन से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के चौरी बाजार के पास सरयू नहर में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। मृतक की शिनाख्त इसी थानाक्षेत्र के पिकौरा लाला निवासी जगदेव (45) पुत्र प्रहलाद के रूप में की गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथमदृष्टया पानी में डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पिकौरा लाला निवासी जगदेव के भाई मेवालाल ने बताया कि जगदेव घर वापस नहीं आया। काफी छानबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को दिन में चौरी बाजार में देखा गया था, लेकिन जगदेव का पता नहीं चल सका। जगदेव शव नहर में उतराता मिला। मेवालाल के अनुसार जगदेव अविवाहित था। बहन सुदामा देवी पास के ही गांव जटवलिया निवासी बच्चूलाल के साथ ब्याही है, जिसके घर पर ही जगदेव और मेवालाल का भरण पोषण होता था। खाना खाने के बाद जगदेव पिकौरा स्थित अपने घर आ जाते थे। लेकिन बुधवार को जगदेव घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसका शव गुरुवार को सरयू नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


