रौता चौराहे के पीछे की अवैध प्लाटिंग को बीडीए ने किया ध्वस्त

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज संवाददाता। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर प्लाटिंग कर जमीन बेचने पर कार्रवाई करते

रौता चौराहे के पीछे की अवैध प्लाटिंग को बीडीए ने किया ध्वस्त

बस्ती, निज संवाददाता। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर प्लाटिंग कर जमीन बेचने पर कार्रवाई करते हुए बीडीए ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित रौता चौराहा के पास शनि मंदिर के पीछे हुई। कार्रवाई का निर्देश बीडीए सचिव कीर्ति प्रकाश भारती ने दिया था। कार्रवाई का नेतृत्व बीडीए प्रभारी एक्सईएन हरिओम गुप्ता ने किया।बीडीए सचिव ने बताया कि शहर के रौता चौराहा स्थित शनि मंदिर के पीछे गाटा संख्या 227 स्थित है। यहां पर सुखराम, पन्नालाल और योगमाया की ओर से एक हजार वर्ग मीटर के भूमि पर प्लाटिंग कर भवन के लिए बेचा जा रहा था।

इस प्लाटिंग व भूमि का नक्शा नहीं बनवाया गया है। इसके चलते प्लाटिंग को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश पर एक्सईएन हरिओम गुप्ता अपनी टीम व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जमीन पर प्लाटिंग के लिए तैयार की गई दीवार आदि को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जेई रोहित पटेल व प्राधिकरण के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। शहर के बीचो बीच हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि शहर के बीच मुख्य सड़क किनारे स्थित इस जमीन की कीमत कई करोड़ बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।