Basti News: खराब नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने फूंका मॉडम

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक स्थित खिदरीपुर गांव के उपभोक्ताओं ने खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से नाराज होकर निजी संचार कंपनी के खिलाफ अनोखा विरोध किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एयर फाइबर उपकरणों का दाह संस्कार कर सेवा के बहिष्कार का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिकायत करने के साथ कंपनी मुख्यालय को पत्र भेजकर नेटवर्क समस्या की जानकारी दी।

खराब नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने फूंका मॉडम
खराब नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने फूंका मॉडम

Basti News: बस्ती। खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान विक्रमजोत ब्लॉक के खिदरीपुर गांव के उपभोक्ताओं ने एक निजी संचार कंपनी के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। नाराज उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से घर में लगे मॉडम का दाह संस्कार कर कंपनी की सेवा का बहिष्कार करने का ऐलान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की इंटरनेट सेवा अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल रही थी। नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लगातार समस्या बने रहने से नाराज गांव के सभी संबंधित उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसके बाद सामूहिक रूप से एयर फाइबर उपकरणों का दाह संस्कार कर कंपनी के प्रति अपना आक्रोश जताया।उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल तक भी पहुंचाई। विरोध प्रदर्शन का वीडियो कंपनी के ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पत्र लिखकर कंपनी के मुख्यालय को भेजा और नेटवर्क की समस्या से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: खराब नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने फूंका मॉडम