Basti News: मैच जीतकर लौटी वेटरेन्स क्रिकेट टीम का हुआ स्वागत
Basti News: बस्ती, हिटी। वेटरेन्स क्रिकेट टीम बस्ती ने पूर्वांचल के मऊ में खेले गए

Basti News: बस्ती, हिटी। वेटरेन्स क्रिकेट टीम बस्ती ने पूर्वांचल के मऊ में खेले गए यूपी टी-20 मैच को जीत लिया। फाइनल मैच बस्ती वेटरेन्स और मऊ के बीच खेला गया था। बस्ती की टीम ने 92 रोनों से मऊ को हरा कर खिताब पर कब्जा किया। जीत कर बस्ती लौटी टीम का स्थानीय खिलाड़ियों ने स्वागत किया।वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से संवद्ध बस्ती वेटरेन्स टीम के सचिव रविकान्त भट्ट ने बताया कि मऊ की टीम मेजबानी मैच हुआ। बस्ती वेटरेन्स टीम के कप्तान रवि उपाध्याय के नेतृत्व में बड़हलगंज स्थित स्टेडियम में टास जीत कर पहले बैंटिंग की और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रन बनाया।
बस्ती के बलबीर सिंह ने ताबड़तोड़ 81 रन, नीरज ने 75 रन और कप्तान रवि उपाध्याय ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में मऊ की टीम 148 रन पर ढेर हो गयी। टीम की जीत पर वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, चेयरमैन विक्रम भट्ट, उपाध्यक्ष संजय यादव और सचिव रविकान्त भट्ट ने बधाई दी और स्वागत किया।

