गनर के साए में चलेंगे पूर्व विधायक राजकिशोर समेत चार लोग
Basti News - बस्ती में मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में चार व्यक्तियों के लिए सरकारी गनर की स्वीकृति दी गई। पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह, पूर्व सांसद शंखलाल मांझी, भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह और घनश्याम मिश्र को गनर मिलेगा। वहीं, चार अन्य की मांग अस्वीकार कर दी गई। निर्णय पुलिस और खुफिया रिपोर्ट पर आधारित था।

बस्ती। मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक बस्ती के कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल के चार व्यक्तियों की गनर मांग पर फैसला लिया गया। सुरक्षा समिति ने चार व्यक्तियों को सरकारी गनर उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की, जबकि चार लोगों के मांग को अस्वीकार कर दिया गया। फिलहाल इस संबंध में विस्तृत आख्या शासन को भेज दी गई है। बैठक में जनपदीय सुरक्षा समिति की ओर से प्रेषित आठ नामों पर विचार-विमर्श हुआ। स्वीकृति प्राप्त करने वालों में पूर्व विधायक हर्रैया राजकिशोर सिंह, पूर्व सांसद शंखलाल मांझी, संतकबीरनगर जिले के भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह और बस्ती के खीरीघाट निवासी घनश्याम मिश्र शामिल हैं।
इन चारों को अब सरकारी गनर मुहैया कराया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, महरीखांवा निवासी तेज प्रताप सिंह सुड्डू, ठाकुर प्रेम नंदवंशी और संतकबीरनगर के डॉ. उदयप्रताप चतुर्वेदी के गनर की मांग को सुरक्षा समिति ने अस्वीकार कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, इनकी सुरक्षा जरूरत को पर्याप्त आधार नहीं माना गया, इसलिए प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि गनर आवंटन में खतरे के आकलन, पिछले हमलों के इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों को प्रमुख आधार बनाया जाता है। मंडलीय समिति ने सभी नामों पर पुलिस व खुफिया रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




