Basti News: चेतावनी बिंदु से 25 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर
Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बारिश के बीच सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय
Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बारिश के बीच सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में मंगलवार सुबह 10 बजे सरयू नदी का जलस्तर 91.98 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बढ़ने लगी है। जलस्तर बढ़ने को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड ने निगरानी बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तटबंधों और संवेदनशील स्थानों की भी निगरानी की जा रही है।
लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती गांवों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।अधिकारियों के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति पर और करीबी नजर रखनी होगी। बाढ़ कार्य खंड की टीमें तटबंधों की स्थिति का जायजा ले रही हैं और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


