Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBasti Roadways Introduces New Buses for Enhanced Transport Services Ahead of Prayagraj Mela

बस्ती रोडवेज डिपो में नई बसें शामिल

Basti News - बस्ती। बस्ती रोडवेज डिपो के बेड़े में लगातार नई बसें आने से परिवहन सेवाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 28 Dec 2024 01:27 PM
share Share
Follow Us on

बस्ती। बस्ती रोडवेज डिपो के बेड़े में लगातार नई बसें आने से परिवहन सेवाएं दुरुस्त हो रही हैं। नई बसें प्रयागराज मेले के लिए लगाई जा रही हैं, इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। डिमांड के अनुसार बस्ती रोडवेज डिपो में पहले चार अब दो और नई बसें शामिल हो गई हैं। इससे वंचित रूट पर बस सेवा शुरू करने में आसानी होगी।

नई बसें आने से अब डिपो का बेडा 102 बसों का हो गया है। साथ ही 32 बसें अनुबंधित की चल रही हैं। इससे लंबी दूरी के अलावा यात्रियों को लोकल रूट पर यात्रा करने में आसानी हो रही है। बताते हैं कि जल्द ही आधा दर्जन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए और बसें मांगी गई हैं। इसमें छोटी और बड़ी बसें शामिल होंगी।

शटल सेवा के लिए जल्द बनाएंगे प्वाइंट

प्रयागराज कुंभ स्नान/मेला के लिए जल्द ही शटल बस सेवा के लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें 50 बसें शटल के रूप में चलेंगी। इससे यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने और आने में समय नहीं गंवाना पड़ेगा। यह बसें नियमित चलेंगी।

नई बसें डिमांड के अनुसार आ रही हैं। इससे परिवहन की सेवा दुरुस्त हो रही है।

- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें