16 घंटे बिजली कटौती की सूचना पर देर रात तक उपभोक्ता रहे हलकान
Basti News - बस्ती में 16 घंटे की बिजली कटौती की अफवाह फैलने से लोग परेशान हो गए। उपभोक्ताओं ने पानी और मोमबत्तियों का इंतजाम करना शुरू कर दिया। बिजली विभाग ने अधिकारियों ने इसे भ्रामक बताया और कहा कि अस्थायी रूप से कुछ ऑनलाइन सेवाएं बाधित होंगी, लेकिन बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी।

बस्ती। 16 घंटे बिजली कटौती की सूचना पर उपभोक्ता देर रात तक हलकान रहे। विभिन्न व्हाटसएप ग्रुप पर यह सूचना तेजी से वॉयरल होने लगी। आम लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी का इंतेजाम करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती खरीद डाली। इतनी लंबी कटौती को सोंचकर लोग परेशान हो रहे थे। बिजली विभाग के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो अधिकारियों ने इसे भ्रामक सूचना बताते हुए खबर का खंडन किया। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन बस्ती वीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए ग्रुप पर खबर का खंडन करते हुए बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए बनाए गए बिलिंग सिस्टम में सुधार के लिए इसे बंद रखा जाएगा।
इससे विद्युत आपूर्ति से कोई मतलब नहीं है।मुख्य अभियंता ने पोस्ट कर बताया कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं तीन अप्रैल को शाम पांच बजे से चार अप्रैल को सुबह नौ बजे तक कुल 16 घंटे अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रीचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि आदि सेवाएं वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध नहीं रहेंगी। यूपीपीसीएल की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी मीडिया को पहले ही दी जा चुकी है। इस अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जैसी सूचना पूरी तरह गलत, भ्रामक व निराधार है। बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


