Basti News: राम की बाललीला देख आनंद विभोर हुए दर्शक
Basti News: बस्ती के नियामतपुर गांव में शारदीय नवरात्र के दौरान रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं के साथ मुनि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन का मंचन हुआ। गुरु वशिष्ठ की सलाह पर राजा दशरथ ने राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजा। वन में श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषियों को आतंक से मुक्ति दिलाई। मंचन ने धर्म की विजय और गुरु-आज्ञा पालन का संदेश दिया।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास क्षेत्र के नियामतपुर गांव में शारदीय नवरात्र पर आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म, बाल लीला, मुनि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और ताड़का वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला में दिखाया गया कि राक्षसों के अत्याचार से मुनि विश्वामित्र का यज्ञ बार-बार बाधित हो रहा था। यज्ञ की रक्षा के लिए वह अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से उनके पुत्र राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। पुत्रों के प्रति मोह के कारण राजा दशरथ पहले उन्हें भेजने से इनकार करते हैं, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वह राम और लक्ष्मण को मुनि विश्वामित्र के साथ भेजने के लिए तैयार हो जाते हैं।इसके
बाद मुनि विश्वामित्र के साथ वन की ओर जाते समय भगवान श्रीराम ताड़का राक्षसी का वध कर ऋषियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाते हैं। इन प्रसंगों के माध्यम से धर्म की रक्षा, गुरु की आज्ञा के पालन और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। रामलीला समिति के प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मंचन में परशुराम मौर्य ने राजा दशरथ, खुशी यादव ने कौशल्या, राजेश पाल ने मुनि विश्वामित्र, रमाकांत मौर्य ने श्रीराम, सूरज मौर्य ने लक्ष्मण, बिंदेश्वरी सविता ने वशिष्ठ, अशोक पेंटर ने सुमंत, हरवंश सिंह ने अग्निदेव और रामअशीष सविता ने ताड़का की भूमिका निभाई।

